HomePunjabLudhianaPunjab News: Railway Station के वेंडर पर चाकू से हमला, आरोपी काबू,...

Punjab News: Railway Station के वेंडर पर चाकू से हमला, आरोपी काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के बाहर बनी कंटीन के कुछ नौजवानों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू मारकर हमला कर दिया। ऐसे में पीड़ित पक्ष लूटपाट करने की कोशिश के आरोप लगाए है। वहीं घायल व्यक्ति खून से लथपथ घटना स्थल पर चिल्लाता रहा। घायल व्यक्ति की पहचान हैदर अली के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी को लोगों ने मौके पर काबू कर लिया है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सतविंदर को काबू कर लिया और उसे भी सिविल अस्पताल ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित हैदर अली की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए हैदर अली का कहना है कि वह स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता है। वह स्टेशन के बाहर अपने साथियों के साथ चाय पी रहा था। उसी समय शराब के नशे में सतविंदर आया और उसने छीना झपटी की कोशिश की। वह जेब कतरा ट्रेनों में अवैध रूप से वेडिंग का काम भी करता है। हैदर मुताबिक जब उसने सतविंदर का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया। इस घटना में चाकू उसके पेट में करीब 2 से 3 इंच अंदर घुस गया।

वहीं सिविल अस्पताल पहुंचे गौरव ने कहा कि पावर कैबिन के बाहर इलायची नाम के व्यक्ति की कैंटीन है। वहां पर हैदर अली हमारे साथ चाय पी रहा था। तभी कुछ दूरी पर सतविंदर खड़ा था। हैदर जब अकेला घर जाने लगा तो उसने हैदर के चाकू मार दिया। हैदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी इक्ट्ठे हो गए। बदमाश को मौके पर काबू कर लिया और सतविंदर से चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -