Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: Mankirt Aulakh की बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर Karan...

Punjab News: Mankirt Aulakh की बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर Karan Aujla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से कई गांव पानी में डूब गए थे। जिसके कारण काफी घरों को नुकसान पहुंचा था और कई घर पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाबी गायक मनकीरत औलख आगे आए और उन्होंने कई परिवारों को नगद राशि सौंपी। वहीं अब बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान सुर्खियों में मनकीरत औलख को लेकर गायक करण औजला का बयान सामने आया है।

करण औजला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनकीरत ने मदद के दौरान जो वीडियो बनाई थी वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अभी भी पड़ी हुई है। इस दौरान पीड़ितों को पैसे देने को लेकर गलत करार दिया। करण औजला का मानना है कि इस मदद की वीडियो अगर उक्त पीड़ित का बेटा बड़ा होकर देखेंगा तो उसे काफी दुख लगेंगा। उनका कहना है कि प्रत्येक बच्चे के लिए उसका पिता राजा होता है।

ऐसे में जब वह नगद राशि की मदद की वीडियो देखेंगा तो वह काफी भावुक होगा। करण ने कहा कि अगर किसी ने मदद करनी है तो वह उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ना पोस्ट करें। हम उन्हें यह फील ना करवाए कि हम उन पर एहसान कर रहे है। करण का मानना है कि अगर हम किसी की मदद कर रहे है तो हम अपनी मर्जी से कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोग तो पहले ही परेशान है, ऐसे में वीडियो अपलोड करके एहसान ना जताए।

उन्होंने कहा कि वह किसी से निराश नहीं है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का अपना मदद करने का तरीका होता है। उन्होंने कहा कि वह किसी की मदद चाहे दिखाने के लिए कर रहा, लेकिन वह लोगों की मदद कर रहा है। करण का मानना है कि वह मदद तो कर रहा है। उन्होंने कहा कि लो प्रोफाइल होकर मदद करनी चाहिए। एक बार अगर लोगों के घर बन गए तो उसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। तब तक यह तो होगा कि उनके द्वारा की गई मदद से गांव का विकास हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -