अमृतसरः बीएसएफ और अमृतसर देहाती पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा पार ड्रोन-आधारित तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। पुलिस ने बताया कि गांव चक बाला (पुलिस थाना अजनाला) के पास स्थानीय लोगों ने कुछ गतिविधियों को देखा था, जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने कार्रवाई तेज करते टीमों में जांच की।
जिसके बाद टीम ने खेतों से हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। इस दौरान चार मैग्जीन के साथ दो .30 कैलिबर पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, 2 लीवर डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, कमांड मैकेनिज्म, 8 बैटरियां, ब्लैक बॉक्स, 972 ग्राम RDX पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।