Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: केंद्रिय मंत्री Jitin Prasad और MP Aujla की मीटिंग...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री Jitin Prasad और MP Aujla की मीटिंग में ज्यूलरी एक्सपोर्ट को मिली मंजूरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने को लेकर हुई बातचीत

अमृतसरः कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात करके पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमृतसर से ज्यूलरी एक्सपोर्ट शुरु करने की इजाजत मिलने पर केंद्रिय मंत्री का धन्यवाद किया। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज दिल्ली में यूनियन मिनिस्टर जितिन प्रसाद से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि जितिन प्रसाद से अमृतसर से इंपोर्ट एक्सपोर्ट पर चर्चा की गई और उनके साथ सड़क मार्ग व हवाई मार्ग दोनों ही रास्तों से किए जाते इंपोर्ट एक्सपोर्ट पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान खास तौर पर पाकिस्तान से वाघा के रास्ते बंद हुए व्यापार को खोलने पर बात की गई। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया होने के कारण उन्हें पाकिस्तान से व्यापार खुलने की बहुत जरुरत है, इससे पूरे अमृतसर को फायदा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर चर्चा की गई।

सांसद औजला ने कहा कि इसके विकास और विस्तार के लिए सरकार उनकी मदद करे ताकि यहां से ज्यादा से ज्यादा सामान आ जा सके। सांसद ने अमृतसर से ज्यूलरी से एक्सपोर्ट को इजाजत देने के मामले में कहा कि शहर वासियों को काफी जरुरत थी और इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही थी। सांसद औजला ने बताया कि जितिन प्रसाद ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में और भी बेहतरीन फैसले अमृतसर के लिए किए जाएंगे और जो भी मुश्किलें हैं उन पर काम किया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किलें ना आएं और अमृतसर को एक विकसित शहर बनाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page