Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह,...

Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मामले की जानकारी उन्होंने खुद वीडियो जारी करके दी है। इस्तीफे का कारण उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा की निम्नस्तरीय बयानबाजी को बताया है। उन्होंने कहा कि वल्टोहा ने मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए और मेरे बारे में बीजेपी और आरएसएस के दलाल जैसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यहां तक ​​कि मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है। उन्होंन कहा कि उन्हें गलत संदेश भिजवाए जा रहे है और घटिया राजनीति की जा रही, इस बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने किसी का दिल दुखाया है तो वह कौम से माफी मांगते है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि संस्था उनसे जब चाहेत सेवा करवाए, लेकिन वह पद से इस्तीफा दे रहे है।

हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी संस्था श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इस मामले में चुप है। उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इस्तीफा सौंप दे रहे है। जत्थेदार के रूप में सेवा करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का उन्होंने धन्यवाद किया। वहीं हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से सुरक्षा हटाने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -