कपूरथलाः फगवाड़ा शहर के होशियारपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बस की टक्कर से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए निर्मलजीत निवासी लखपुर ने बताया कि जब वह अपने घर लौट रहे थे तब हुसियारपुर रोड पर बहुत अधिक ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गंभीर घायल हालत में पड़ा देखा। राहगीरों की सहायता से घायल व्यक्ति को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सिविल अस्पताल में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उक्त व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके चलते उसे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक मृतक की पहचान पुलिस इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह निवासी खुशहालपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी है।
