अमृतसरः बठिंडा में इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के कत्ल में फरार चल रहे अमृतपाल सिंह मेहरो द्वारा लगातार इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकियां दी जा रही है। इस घटना की शिकायत दीपिका ने पुलिस को दे दी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दीपिका को पुलिस सुरक्षा भी मुहैय्या करवा दी गई है।
लेकिन उसके बावजूद दीपिका को ई-मेल के जरिए धमकियां मिलने का नाम नहीं थम रहा। जिसके बाद अब दीपिका लूथरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद कर दिया है। दरअसल, दीपिका को अमृतपाल मेंहरों और बबर खालसा इंटरनेशनल की ओर से धमकियां मिल रही हैं। बीते दिन ही दीपिका को पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से दो गनमैन भी दिए गए हैं। दूसरी ओर बताया जा रहा हैकि आज पुलिस ने इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी देने के आरोप में पटियाला से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अभी तक उसे लेकर अमृतसर नहीं पहुंची है। पता चला है कि पकड़े गए रमनदीप ने इंटरनेट मीडिया पर अमृतसर के एक खाली पार्किंग में दीपिका को जान से मारने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इन धमकियों के डर से अब इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है। दीपिका लूथरा पर इंटरनेट मीडिया पर अश्लील कंटेंट वायरल करने का आरोप है।