खरड़ः जिले में करियाने के स्टोर की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने स्टोर पर रेड की। जहां एक्साइज विभाग की टीम को चंडीगढ़ मार्का और विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर करियाने की दुकान चल रही था और ऊपर मालिक ने स्टोर खोला हुआ था।
इस दौरान सीनियर अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर रेड की। उन्होंने कहा कि कोर्नर स्टोर नामक स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 7 से 8 पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान चंडीगढ़ ब्रांड, विदेशी बीयर सहित अन्य शरामद बरामद की गई। इस दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर में रेस्टोरेंट बार बना हुआ है, वहां पर भी रेड करके कुछ पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान विनय कुमार जैन को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि बरामद की गई शराब की गिनती जारी है। जांच के दौरान पता चला है कि स्टोर के अंदर बने छोटे से रेस्टोरेंट बार में ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। एक्साइज विभाग ने कहा कि थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है और स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई जगहों पर रेड करके 7 से 8 पर्चे दर्ज किए जा चुके है। इसी तरह से यह कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी अवैध शराब का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।