HomePunjabPatialaPunjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

Punjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फैक्ट्री मालिक और साले पर केस दर्ज

पटियालाः जिले के मर्दांहेड़ी इलाके में फैक्ट्री मालिक ने अपने अवैध संबंधों के कारण घर में हो रहे कलह के कारण अपनी प्रेमिका की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अस्थियां समाना स्थित गुरुद्वारा गढ़ी साहिब में प्रवाहित कर दीं। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता जगसीर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक, अबलोवाल ने बताया कि उनकी बहन का विवाह वर्ष 2017 में संदीप सिंह निवासी गांव रोंगला, जिला संगरूर के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते वह मायके आ गई। थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपित फैक्ट्री मालिक और उसके साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साले की तलाश जारी है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में परिवार को पता चला कि गांव पंजोला निवासी गगनदीप सिंह ने खुद को अविवाहित बताकर कमलप्रीत कौर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने पटियाला के सूलर क्षेत्र में किराये के मकान में उसे रखा। इसका पता लगने पर आरोपी का अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ विवाद रहने लगा। जगसीर ने आरोप लगाया कि बढ़ते विवाद के बीच आरोपी गगनदीप ने कमलप्रीत कौर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने मर्दांहेड़ी स्थित अपनी टाइल फैक्ट्री में गोली मारकर कमलप्रीत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपनी टाइल फैक्ट्री में ही जला दिया और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से अस्थियां भी प्रवाहित कर दीं।

मामले से पर्दा बीती सात अप्रैल को तब उठा जब शिकायतकर्ता के रिश्तेदार आजाद सिंह ने बलबेड़ा स्थित एक ढाबे पर आरोपी गगनदीप को यह कहते सुना कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने कमलप्रीत कौर की हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अपने साले राजवीर सिंह के साथ मिलकर अस्थियां गुरुद्वारा गढ़ी साहिब, समाना में प्रवाहित कर दीं। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने कमलप्रीत के बारे में पूछा तो आरोपी गगनदीप ने कई महीनों तक उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि वह उसे दुबई भेज चुका है और वह उनके साथ संपर्क नहीं करना चाहती। बाद में उसने फोन उठाने भी बंद कर दिए, जिससे परिवार का शक और गहरा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -