बठिंडाः भुच्चो मंडी के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रवासी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारीके अनुसार आरोपी पत्नी पर शक करता था कि वह किसी और के साथ संबंध रखती है। जिसके चलते उसने पत्नी के सिर पर किसी चीज से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पप्पू राम के रूप में हुई है। पप्पू यूपी का रहने वाला था। मौजूदा वह चक्क फतह सिंह वाला अनाज मंडी में सरकारी क्वार्टर में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उषा कौर पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इसी वजह से पप्पू राम ने पत्नी के सिर पर लकड़ी की किसी तेज चीज से वार करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ भुच्चो मंडी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया।