संगरूरः लहरागागा क्षेत्र के गांव खंडेबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने गंडासे मारकर पत्नी की हत्या की। इस वारदात क लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतिका का पहचान 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर उर्फ गीतू के रूप में हुई है।
इंसानियत श/र्मसा र! व्यक्ति ने किया पत्नी का क/त्ल#Encounternews #HumanityShamed #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BreakingNews #SeriousIncident pic.twitter.com/Rckgw5EAXW
— Encounter India (@Encounter_India) February 12, 2026
गीतू 3 बच्चों की मां थी। बच्चों की उम्र 8, 10 और 6 वर्ष है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए वीडियो में दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा। मारने के बाद आरोपी पति वीडियो में कह रहा है- यह पड़ी है कटी हुई। मैंने मारी है। यह पड़ा है गंडासा। पुलिस आरोपी की 2 बेटियां और एक 6 साल बेटाे से पूछताछ कर मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लहरागागा के डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले में घरेलू विवाद और नाजायज संबंधों के एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
उन्होंने कहा कि महिला का शव बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है। चेहरे और गर्दन पर कट हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है। इस घटना को लेकर आरोपी के परिवार का कहना है कि उनकी बहू के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। परिवार ने मांग की है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच हो। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
