Loading...
- Advertisement -
HomePunjabBathindaPunjab News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के गांव विर्क कलां में प्रेम विवाह से नाराज पिता द्वारा दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, पिता ने तेजधार हथियार से बेटी का कत्ल कर दिया। वहीं इस घटना में महिला की 2 साल की मासूम नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा हैकि 6 साल पहले गांव के नंबरदार राजवीर सिंह की मृतक बेटी ने गांव में रहने वाले लड़के के साथ घर से भागकर लव मैरिज करवाई थी। दोनों पति-पत्नी गांव में ही रह रहे थे। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटी पैदा हुई, जिसका नाम 2 वर्षीय एकमनूर शर्मा है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹੀ ਧੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ!

लड़की का पिता इस प्रेम विवाह से नाखुश था, जिसने आज अपनी बेटी पर हमला कर दिया। प्रेम विवाह करवाने वाली लड़की आज दवा लेने बठिंडा जा रही थी। वह विर्क कलां बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसका पिता आया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसकी दो साल की बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी देते हुएडीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि उक्त गांव में राजवीर उर्फ राजा नंबरदार निवासी की लड़की ने 6 साल पहले गांव के दूसरी बिरादरी के लड़के रवि शर्मा पुत्र उद्य बान के साथ हाईकोर्ट की शरण में जाकर भागकर शादी रचाई थी। इस शादी ने नंबरदार काफी नाराज चल रहा था। कुछ समय पहले, इस जोड़े को अंतरजातीय विवाह के कारण पुलिस सुरक्षा भी मिली थी। पुलिस का कहना हैकि आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page