अमृतसरः जिले के झबाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में प्रवासी की ओर से घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। जो कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। प्रवासी युवक की ओर से एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया गया। आरोपी ने बच्ची को चीज देने का लालच देकर बुलाया। जिसे वारदात के दौरान मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद छत से बेटी के रोने की आवाज आई। जब मां ने जाकर देखा, तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे कपड़े उतारने को कहा। विरोध करने पर उसने जबरदस्ती की कोशिश की और नाखूनों से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आरोपी भागने लगा, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कुष्ठ आश्रम के क्वार्टर में रहता है। वह शादीशुदा है और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है। इलाके में पहले भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बिना आधार कार्ड के नए लोग रहने आ जाते हैं।
थाना हाकिम गेट पुलिस ने कहा कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
