Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: सिख पर्यटकों के लगाए झंडों को हटाने के मामले में...

Punjab News: सिख पर्यटकों के लगाए झंडों को हटाने के मामले में Hotel कारोबारी Aman Sood को समन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः मणिकर्ण घाटी में हुए विवाद में होटल कारोबारी अमन सूद को समन जारी किए गए हैं। उन पर सार्वजनिक शांति और धार्मिक सौहार्द्र भंग करने के आरोप है। राज्य सरकार द्वारा दर्ज की शिकायत के बाद, उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कुल्लू की कोर्ट ने अमन सूद पर कार्रवाई शुरू की है। उन्हें आज सुबह एसडीएम कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। अगर वह निर्धारित समय पर कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ कानूनी हो सकती है।

अमन सूद उस समय चर्चा में आए जब कुल्लू में सिख पर्यटकों द्वारा लगाए झंडों को हटाने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश में विवाद भड़क उठा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की।

इस विवाद के बाद पंजाब में हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बसों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। खरड़ में हिमाचल रोडवेज की एक बस पर हमला किया गया, जिसमें बस के शीशे तोड़ दिए गए। ड्राइवर और कंडक्टर के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्तियों ने बस को रोका और शीशे तोड़कर फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page