लुधियानाः जिले के होटल पार्क प्लाजा के मालिक और कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा को सोमवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लुधियाना के सेशन कोर्ट ने खंगूड़ा को साल 2008 के एक मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। हालांकि, सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें कोर्ट से बेल भी मिल गई। उनके लीगल एडवाइजर का कहना है कि पूर्व विधायक की सजा के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेंगे।
पूर्व जस्सी खंगूरा से बताया कि यह मामला सच में राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 2008 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल‑भाजपा की सरकार थी और पंचायत चुनावों के दौरान प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर का अनुचित व्यवहार हुआ था। इसके बाद लोगों में रोष पैदा हुआ और लोगों ने उनसे धक्का‑मुक्की की और उसी धक्का‑मुक्की को लेकर उन पर झूठा मामला दर्ज किया गया जबकि वे उस प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर को बचा रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर ने शराब पीकर लोगों के साथ बदतमीज़ी की थी, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद पुलिस की ओर से उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 2027 की चुनावी तैयारियां अब शुरू कर दी गई हैं। अहमदगढ़ हलके से उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। उन्होंने यह भी माना कि हाल के दिनों में राहुल गांधी द्वारा रैली के दौरान कांग्रेसियों पर लगाई गई फटकार बिल्कुल सही है और अब कांग्रेसियों को एकजुट होने की जरूरत है।
यह मामला डेहलों थाने में दर्ज सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी और ड्यूटी में बाधा डालने से जुड़ा है। इसमें खंगूड़ा पर आरोप था कि उन्होंने ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की थी। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद 2008 में हुए ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह मामला तब का है जब खंगूड़ा विधायक थे। उस समय ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान मामला हुआ था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जस्सी खंगूड़ा को दो साल की सजा सुनाई है। केके शर्मा का दावा है कि सजा मिलने के बाद उनकी तरफ से बेल लगाई गई और उन्हें तुरंत बेल मिल गई है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब वह जल्द ही सजा के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेंगे।