लुधियाना। मुल्लांपुर दाखा के बद्दोवाल में करवाए कबड्डी कप में भीड़ जमा करने के लिए बुलाए गए प्रसिद्ध लोक गायक बब्बू मान के चलते अखाड़े में हुल्लडंबाजों ने शराब पीकर खुलकर हो हल्ला किया। और पुलिस कर्मियों पर कुर्सियां और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिस पर सख्त नोटिस लेते हुए डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने खुद मंच पर चढक़र बब्बू मान से माइक पकडक़र हुल्लड़बाजों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को आदेश जारी किए तों पुलिस कर्मियों ने हुल्लड़बाजों पर लाठीचार्ज कर हुल्लड़बाजों को खदेड़ा।
Punjab News: गायक बब्बू मान के शो में हुल्लड़बाजों ने पुलिस पर बरसाई बोतलें, भारी हंगामा, देखें वीडियो
NEWS:https://t.co/il1Tj9yzUp#JohnCena #ArrestWingCommander pic.twitter.com/OIQXipotcc
— Encounter India (@Encounter_India) April 22, 2025
वहां हुल्लड़बाजों की वीडियो बनाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। मेले में माहौल बिगड़ता देख डीएसपी ने करीब 10 बजे रात्रि को मेला बंद करने का आदेश देते बब्बू मान का अखाड़ा बंद करवा दिया। इस अवसर पर डीएसपी खोसा ने कहा कि खेल मेले नशों से युवाओं को दूर रखने के लिए करवाए जाते है। यहां युवा शराब के नशे में धुत होकर बेखौफ उत्पात मचा रहे हैं। यह कैसा मेला है जहां माहौल खराब किया जा रहा है? पुलिस प्रशासन किसी भी कीमत पर अनुशासन भंग नहीं होने देगा।
