लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड थाने के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया गया। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं परिवार मेंबरों ने घटना को लेकर कुछ भी बताने से मना किया है। लेकिन सरेआम हुई खूनी झड़प की वीडियो काफी वायरल हो रही है।
पुलिस चौकी के पास गुंडा/गर्दी का नंगा नाच, सरेआम चले हथि/यार, व्यक्ति की हा*लत गंभीर#PunjabNews #Goondaism #FiringIncident #JalandharNews #CrimeVideo #BreakingNews #PublicViolence #PoliceChowkiNearFiring #SeriousCondition #LawAndOrder pic.twitter.com/BWhHh0hOEy
— Encounter India (@Encounter_India) October 25, 2025
घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके में सरेआम तेजधार हथियारों से वय्क्ति पर हमला किया गया। घटना को लेकर लोग भी घरों से बाहर आ गए लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान सरेआम हथियारों से हमलावार व्यक्ति को पीटते रहे।
जिसके कुछ देर बाद दो युवक आए और घायल व्यक्ति को उठाकर साथ ले गए। थाने के पास सरेआम हुई गुंडागर्दी ने पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए है। ऐसा में अब देखना यह होगा कि पुलिस उक्त हमलावारों को कब तक गिरफ्तार करती है।