HomePunjabFazilkaPunjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं...

Punjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जिले में पुलिस ने फर्जी फिरौती मांगने वाले गिरोह को काबू करके 4 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया। इसी के साथ व्यक्ति को गैंग के गिरोह से छुड़वाया इस संबध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों को हनीट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि हाल ही में उक्त लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को न सिर्फ अपने जाल में फसाया, बल्कि उसे किडनैप कर लाखों की फिरौती की मांग की और उस पर झूठा केस दर्ज करने की धमकियां भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि ढाणी सीतो गुन्नों का रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पिता सुबह करीब 10 बजे काम धंधे के लिए सीतो गुणों गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया।

जिसके बाद दोपहर को उसके भतीजे अनुज कुमार पास उसके पिता के मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसने किसी और व्यक्ति के साथ अपने फोन से बात करवाई। जिस व्यक्ति ने कहा कि उसका पिता उनके कब्जे में है और उन्हें छुड़वाने के लिए ढाई लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। हालांकि कुछ समय बाद उसके पिता के नंबर से दोबारा फोन आया और फिर एक महिला बोली । जिसने कहा कि उसका पिता उनके गिरोह के कब्जे में है। वह जो खाता नंबर भेज रहे हैं उस खाते में पैसे जमा करवा दे नहीं तो वह और उसकी सहेली उसके पिता पर रेप का इल्जाम लगाकर झूठे केस में फंसा देंगे और साथ ही धमकी भी दी कि उक्त व्यक्ति का बुरा हाल किया जाएगा और इसको दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -