मोहालीः पंजाब में कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। वहीं राज्य में बढ़ रही ठंड में बच्चों की सेहत का ध्यान रखतें हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार 13 जनवरी तक सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में 14 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय बढ़ती ठंड के कारण लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, बच्चों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही हैं। ऐसे में अब 14 जनवरी को स्कूल खोलेंगे जाएंगे।
बता दें कि राज्य में बढ़ रही सर्दी के कारण पंजाब सरकार की ओर से पहले 24 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे और 1 जनवरी को स्कूल खुलने थे। जिसके बाद बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए सरकार ने 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी थी। लेकिन राज्य में बढ़ रही सर्दी को लेकर 8 जनवरी को स्कूल खुलने से एक दिन पहले सरकार ने एक बार फिर से छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए है।