अमृतसरः जिले के नॉवेल्टी चौक पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लाईटा वाले चौक पर 2 कारों की मामूली टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों कार चालकों ने बीच सड़क पर खूूब हंगामा किया गया और हाथापाई भी की गई। वहीं एक कार चलाक ने बताया कि वह जम्मू से अमृतसर आए थे। इस दौरान लाईटा वाले चौके पर रेड लाईट के चलते उसने गाड़ी खड़ी की हुई थी। वहीं पीछे से कार चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
इस घटना के बाद हुई बहसबाजी के बाद दूसरे कार चालक ने घटना स्थल पर अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं दूसरे कार चालक ने बताया कि चौक पर उसकी गाड़ी का अन्य गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान कार में सवार व्यक्ति और महिलाओं द्वारा उसके साथ हाथापाई की गई। कार चालक ने पहले पक्ष पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए। पीड़ित ने कहा कि उसने मौके पर अपने साथियों को बुलाया, लेकिन पहले पक्ष द्वारा उनके साथ भी हाथापाई की गई।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह लाईटा वाले चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दोनों कार चालको में हुई टक्कर के बाद विवाद हो गया। घटना की सूचना थाना सिविल लाइन की पुलिस को दे दी घई है। मौके पर सिविल लाइन थाने पुलिस पहुंची और दोनों पार्टियों को ताने ले गई। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों द्वारा हुए हंगामे की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।