Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: शराब ठेकेदारों और लोगों के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर...

Punjab News: शराब ठेकेदारों और लोगों के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः पंजाब में 31 मार्च को शराब के ठेके टूटने पर बड़ी तादाद में शराब के शौकीनों की लंबी लाइने देखने को मिली। इस दौरान कई जगहों पर सस्ती शराब के दौरान हाथापाई होने की घटनाएं भी सामने आई है। ताजा मामला कोटकपूरा से सामने आया है, जहां सस्ती शराब के दौरान कई जगहों पर ठेकेदारों और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों जमकर हाथापाई की हुई है। वहीं कुछ ठेकेदारों की दुकानों पर हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि ठेकेदार का प्रवासी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने जमकर प्रवासी के थप्पड़ जड़े। वहीं दूसरी घटना में महिला ठेके पर आकर ठेकेदार से बहस करती हुई दिखाई दे रही है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे की घटना को लेकर भी वीडियो सामने आई है। दरअसल, हर साल 31 मार्च को शराब के ठेके टूटने से शराब के दामों में भारी गिरावट देखने को मिलती है। इस दौरान लोग भारी मात्रा में शराब की पेटियां खरीदते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -