HomePunjabAmritsarPunjab News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर High Alert, कई...

Punjab News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर High Alert, कई School बंद, DC के जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में कई जगह स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की सुबह से धमकियां मिल रही है। वहीं जिले में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जालंधर और चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के भी कई नामी स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने की खबर सामने आई है, जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूल बंद करवा दिए हैं।

श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों ने बताया कि सुबह स्कूल को एक धमकी भरी मेल प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल की पूरी तरह जांच की गई। इसके साथ ही एंटी-सैबोटाज टीम द्वारा भी जांच की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और माता-पिता को सूचित कर दिया कि वे अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में माता-पिता स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए। माता-पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से फोन कर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद वे तुरंत स्कूल पहुंचे। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि स्कूल से मिली सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के भीतर किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डीसीपी ने कहा कि इस प्रकार की धमकी भरी मेल पंजाब भर के कई स्कूलों को मिली हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -