पुलिस की ग़ैरमौजूदगी पर नौजवान ने संभाला मोर्चा
बठिंडाः शहर में रेलवे स्टेशन के पास लगे जाम में फंसे एक नोजवान द्वारा ट्रैफिक के जाम को हटवाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। चुनावों के कारण पुलिस की ड्यूटी चुनावों में लगने के कारण कोई ट्रैफिक पुलिस मौजूद ना होने की वजह से बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास जाम लग गया, जिसे वहां मौजूद एक नौजवान ने कड़ी मेहनत के साथ हटवाया।
जानकारी के मुताबिक ये नौजवान मुक्तसर का रहने वाला बताया जा रहा है, ओर बठिंडा में वह अपने बेटे के इलाज के लिए आया था। उसका बेटा बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। उसने बाताय कि वह यहां से गुजर रहा था तो यहां काफी ज्यादा ट्रैफिक जाम होने के कारण लोगों को दिक्क्त आ रही थी। यह देखकर उसने खुद आगे आकर ट्रैफिक की समस्या को हल किया।
