Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: गंजापन दूर करने के लिए उगवाने आए थे बाल, घटना...

Punjab News: गंजापन दूर करने के लिए उगवाने आए थे बाल, घटना में हो गई आंखें लाल, देखें वीडियो  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः जिले के माता काली देवी मंदिर में गंजापन दूर करने के लिए एक संस्था की ओर से कैंप लगाया गया था। इस दौरान सिर पर तेल लगाने से करीब 20 लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया। आंखों में दर्द से परेशान होकर लोग सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अब सामने आया है कि इस कैंप के लिए प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।

एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि कैंप प्रबंधकों ने कोई मंजूरी नहीं ली थी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, गंजापन दूर करने के लिए शहर के माता काली देवी मंदिर में कैंप लगाया गया था। इसमें संगरूर के साथ-साथ बरनाला और मानसा जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सिर पर तेल लगाते ही लोगों के आंखों में सूजन आ गईं, आंखें लाल हो गईं और दर्द होने लगा। दर्द से पीड़ित लोग सरकारी अस्पताल भागे। आपातकालीन कक्ष में लोगों की संख्या लगातार बढ़ने लगी।

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक अब तक 20 लोग अपना इलाज कराकर लौट चुके हैं और उन्हें दोबारा नेत्र विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी गई है। कई मरीजों का आना जारी है। इमरजेंसी में इलाज के लिए आए बृज मोहन, संजय, पिंकी, आलोक, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, पूल कुमार, बिट्टू, राज और राजू ने बताया कि वे कैंप में पहुंचे थे, लेकिन कैंप में सिर पर लगे तेल के कारण उनकी आंखें लाल होने लगीं और तेज दर्द होने लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गीतांशु ने बताया कि अब तक उनके पास 30 मरीज आ चुके हैं, जिन्होंने आंखों में दर्द की शिकायत की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -