परिवार ने शव चौक में रख रोड किया जाम
बठिंडाः शहर की धोबी आना बस्ती में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों की ओर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक की मौत हो गई। जिससे बाद रोष में आए परिवार ने मृतक का शव शव चौक में रखकर प्रदर्शन दिया। जिस दौरान चारों तरफ ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और परिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं इलाक वासियों का कहना है मोहल्ले में सरेआम नशा बिकता है।
दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में सूचना मिली थी धोबी आना बस्ती में युवक का कत्ल हुआ है। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। 5 लोगों के खिलाफ बायनेम पर्चा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद सीआईए और थाना सिविल लाइन की टीमें बनाकर रेड की जा रही है। रात को ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार से लगातार बातचीत जारी है। जितने भी आरोपियों के ठिकाने है वहां रेड जारी है। इलाके में चिट्टे की कोई भी जानकारी मिलती है उन को भी हिरासत में लिया जाएगा।