Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabFirozpurPunjab News: सरकारी बस कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

Punjab News: सरकारी बस कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन आज गेट रैली की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल्ल ने कहा कि पिछले 10 से 15 सालों से कॉन्ट्रैक्ट आउट सोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए लगातार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कई बार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ट्रांसपोर्ट विभाग को चलाने सहित किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों की मांंगों का हल करने की अपील की गई।

इसी को लेकर आज उनके द्वारा गेट रैली की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह 11 फरवरी को चक्का जाम करके प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग का निजीकृत करने की नीति के साथ किलोमीटर स्कीम बसों के टेंडर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसमें कई नेताओं को गिरफ्तार करके जेलों में बंद कर दिया गया। रेशम सिंह ने कहा कि आज लगभग 2 महीने से ऊपर समय बीत चुका है, लेकिन उनके नेताओं को रिहा नहीं किया गया।

प्रशासन बार-बार मीटिंगों में भरोसा दिला रही है कि 2 या 4 दिनों में तुम्हारे साथियों को रिहाई कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक उन्हें रिहा नहीं किया गया। उन्होंने अपनी मांगों के साथ जेलों में बंद नेताओं को रिहा करने की अपील की है। इस रैली में डिपुओं के प्रधान जतिंदर सिंह, सचिव मुखपाल सिंह, कैशियर अजय कुमार, परमजीत सिंह, मीत प्रधान निशान सिंह, रजिंदर सिंह, गौरव, सौरव मेनी ने कहा कि 4 साल बीत चुके हैं, एक भी नई बस नहीं आई। अपनी मांगो को लेकर वर्करों ने कहा कि इसी के रोष में 11 फरवरी को दोपहर से शाम तक बसें बंद कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी और 12 फरवरी को मोहली में धरना लगाया जाएगा। यदि फिर भी सरकार टालमटोल नीति बनाए रखेगी, तो तीखे संघर्षों का ऐलान किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page