पटियालाः शहर के शांती नगर के पास बड़ी नदी में दो प्रवासी बच्चों के डूबने की खबर सामने आई है। जिनमें से एक के शव को गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मौके पर लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा नदी पर बांध बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन यह काम काफी धीमी गती से चल रहा है। हमारी सरकार से यह अपील है कि बदी पर दीवार बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि एसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।
इस मौके पर गौताखोरों की टीम के मैंबर ने जानकारी देते हुए बताया कि शांती नगर के पास पड़ती बढ़ी नदी दो बच्चे नहाने के लिए बढ़ी नदी में गए थे। जिनमें से एक बच्ची के शव को गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया ओर शव को सीविल अस्पताल भेज दिया गया है।