बजे ढोल नगाड़े, खुशी में की आतिशबाजी, पंजाब सरकार का किया धन्यावाद
पटियालाः जिले के गांव दुलद्धी में एक गरीब परिवार की लड़की की सरकारी नौकरी लगी है जिससे सारे परिवार की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। उनके घर में दिवाली जैसा माहौल बन गया। परिवार ने खुशी में पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान परिवार ने पंजाब की मान सरकार का दिल से धन्यवाद किया।
जानकारी देते हुए अंजू रानी निवासी नाभा ब्लॉक और गांव दुलद्धी ने बताया कि उसकी सरकारी स्कूल में अध्यापक के तौर पर नौकरी लगी है। परिवार में नौकरी लगने के बाद से दिवाली जैसा माहौल हो गया है। परिवार ने आतिशबाजी करके और लड़की को पगड़ी पहनाकर खुशी मनाई। अंजू रानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत दिए नौकरी मिली है और मैं परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली लड़की हूं। हम मुख्यमंत्री मान और उनकी सरकार का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने मुझे योग्यता के आधार पर यह नौकरी दी। इस अवसर पर अंजू रानी ने कहा कि मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहूंगी जिन्होंने मुझे पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया और विशेष रूप से पंजाब सरकार को।
इस अवसर पर अंजू रानी की बड़ी बहन सीमा और अंजू रानी के पिता बलकीत सिंह ने कहा कि हम पंजाब सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के हमारी बेटी को नौकरी दिलवाई, क्योंकि हम बड़े लोग नहीं हैं, लेकिन सरकार ने हमारी बेटी को MAT के आधार पर यह नौकरी दी है, हम भगवंत मान सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
