अमृतसरः जिले में बड़ा हादसा होने सेे टल गया। दरअसल, जिले के शिवाला रेलवे फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां दोनों ओर से फाटक खुला हुआ है और ट्रेन पटरी से गुजर रही है, ट्रैफिक जाम है। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी सूझबूझ और सजगता से ट्रेन की आहट सुनकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रेन शिवाला फाटक पार कर रही थी।
तब रेलवे गेटमैन मौके पर मौजूद था और फिर भी फाटक खुला रह गया। जिसके बाद राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेन गुज़र रही है और लोग वाहनों पर खड़े ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि रेलवे विभाग द्वारा गेटमैन की लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।