Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर में गैस सिलेंडर को लगी आग, परिजनों में मचा...

Punjab News: घर में गैस सिलेंडर को लगी आग, परिजनों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के खुद्द मोहल्ला चौक के नजदीक घर में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर परिवार के परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुचकर तुरंत आग पर काबू पाया गया।

वहीं सिलेंडर को बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। दमकल विभाग के कर्मियों का कहना है कि हो सकता है कि पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लगी थी। घटना में घर का दरवाजा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि तुरंत सिलेंडर को नीचे से ऑफ करके घर में मौजूद पानी से ही आग पर काबू पा लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -