Punjab Govt AD
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें...

Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां गांव लगाहं के 32 वर्षीय नौजवान सुनील कुमार ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुनील अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए मृतक की मां और मामा ने बताया कि बीते ढाई महीने पहले सुनील किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार में मुकेरियां गया था तभी बस स्टैंड नजदीक पुलिस थाना मुकेरियां से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर सुनील की वहां पर तीन नौजवानों से गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद ज्यादा बढ़ गया और उन नौजवानों ने सुनील पर बेस बैट से हमला कर दिया जिसमें सुनील गंभीर जख्मी हो गया। सुनील की सर और आंख पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था। परिवार का कहना है कि तब से लगातार इंसाफ के लिए सुनील थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था।

परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने के चलते सुनील परेशान रहने लगा। वहीं, दूसरी और हमलावर नौजवान सुनील को लगातार राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे। इस कारण कल से परेशान होकर सुनील ने देर रात खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। सुनील की बहन ने बताया कि मेरा भाई बॉडी बिल्डर था और रोजाना जिम में कसरत करता था। इससे पहले सुनील का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। मेरे निर्दोष भाई को तीन लोगों ने मिलकर मारा जिसके इंसाफ के लिए वह थानों में भटकता रहा। इंसाफ ना मिलता देख मेरे भाई ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। परिवार ने एसएसपी होशियारपुर से इंसाफ की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -