Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: America से Deport हुए पूर्व सैनिक ने सुनाई खौफनाक आपबीती,...

Punjab News: America से Deport हुए पूर्व सैनिक ने सुनाई खौफनाक आपबीती, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पगड़ी को कूड़ेदान में फेंक दाढ़ी को काटा, Donker ने नाव में बिठा समुद्र मे छोड़ा : मनदीप सिंह

अमृतसर: अमेरिका से अवैध भारतीयों का तीसरा जत्था 16 फरवरी की रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। US वायुसेना के सी-17ए ग्लोबमास्टर विमान में सवार होकर 112 लोग पहुंचे थे। जिनमे हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो लाखों का कर्ज लेकर और अपराध में शामिल होने के बाद विदेश भाग गए। यह लोग खतरनाक रास्ते पार कर, जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से अमेरिका पहुंच थे।

ऐसे ही एक व्यक्ति मंदीप सिंह ने अपनी दुखद कहानी सांझा की है। यह सिख बिना पगड़ी पहने अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। वह अमृतसर का निवासी है। भारतीय सेना से रिटायर्ड होने के बाद वह अपनी पत्नी के गहने बेच डंकी लगाकर अमेरिका गया था। जहां अमेरिकी सैनिकों ने उसकी पगड़ी उतारकर कूड़े में फेंक दी और ने उसे दाढ़ी काटने पर मजबूर कर दिया।

मनदीप सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में 17 साल की सेवा के बाद घर पर बेकार बैठा था। इसलिए उसने विदेश जाकर अपना जीवन सुधारने का निर्णय लिया। वह एक एजेंट के संपर्क मे आया और 40 लाख मे अमेरिका जाने की डील तय हुई। अमेरिका जाने के लिए वह कई देशो से होकर पनामा के जंगलो मे पहुंचा। डोंकर्स ने उसे और उसके साथियों को एक नाव में बिठाया और 30 फुट ऊंची लहरों के बीच छोड़ दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचा मेक्सिको बॉर्डर तक पहुंचे। सफर के दौरान उसने 70 दिन से अधिक समय मैगी और प्लास्टिक के चावल खाकर बिताया।

मनदीप ने कहा कि जब उसे अमेरिका डिपोर्ट किया गया, तो विमान मे हाथ-पैरों में हथकड़ी और बेड़ियां डाल दी गईं। खाने के लिए केवल सेब, चिप्स और फल दिए गए। उसने डर के मारे कुछ नहीं खाया कि पता नहीं शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी या नहीं। 30 घंटे का सफर उसने केवल पानी पीकर बिताया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -