Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: 'डाकू' बनकर पूर्व पार्षद ने व्यक्ति से छीना सिलेंडर, बताई...

Punjab News: ‘डाकू’ बनकर पूर्व पार्षद ने व्यक्ति से छीना सिलेंडर, बताई वजह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः देश भर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। ऐसे में लोगों की लंबी कतारें पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगी हुई है। वहीं सिलेंडर की कमी को लेकर पूर्व पार्षद विज कुमार शर्मा ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डाकू का वेश धारण कर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति से सिलेंडर छीन लिया। शर्मा ने बताया कि उन्हें यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी मालिक सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें लॉकडाउन जैसी स्थितियों की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में सिलेंडर की अनुपलब्धता से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्हें स्वयं गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। विज कुमार शर्मा ने उन दावों पर सवाल उठाया, जिनमें कहा गया था कि किसी को भी सिलेंडर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इन दावों से अलग है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसी टीमें गठित की जाएं जो गैस एजेंसी मालिकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी को रोक सकें। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -