HomePunjabLudhianaPunjab News: International Airport से Flight की बुकिंग शुरू, व्यापारियों को राहत

Punjab News: International Airport से Flight की बुकिंग शुरू, व्यापारियों को राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू कर दी हैं। लुधियाना से दिल्ली तक का सफर 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा।

कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 3512 रुपए दिखाया गया है। हालांकि, यह समय और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। लुधियाना और दिल्ली के बीच 2 फ्लाइट्स रोजाना उड़ेंगी। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, जो 7 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगी।

कंपनी ने अभी फ्लाइट में सिर्फ इकोनमी क्लास के लिए बुकिंग शुरू की गई है। इसकी वेबसाइट से पता चल रहा है कि 15 मई की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हलवारा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ेगी, जो 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर को 2 बजकर 40 मिटन पर हलवारा से उड़ेगी, जो 3 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल के लिए शुरुआत में ये दो ही उड़ानें हलवारा से होंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जाएगा।

औद्योगिक दृष्टिकोण से यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी और अन्य बड़े बाजारों से सीधे जुड़ाव मिलेगा जिससे निर्यात, निवेश और कारोबारी आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। बिट्टू ने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

लुधियाना के गांव एतिआणा की 162 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग और टैक्सी-वे के निर्माण पर 27-27 करोड़ रुपये व्यय हुए, जबकि एप्रोच रोड पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा 161.27 एकड़ भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को करीब 39.40 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -