HomeMohaliPunjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार...

Punjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः डेराबस्सी की मास्टर मार्केट के पास मोटरसाइकिल सवार 5 युवकों द्वारा एक नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मनवीर सिंह (17) पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव जनेतपुर के रूप में हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए हैं और वह सरकारी स्कूल डेराबस्सी का छात्र है। पीड़ित के अनुसार, वह मास्टर मार्केट में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवक वहां पहुंचे। मनवीर का कहना है कि हमलावर उसके पुराने परिचित थे, जो सैदपुरा, परागपुर, दफरपुर और डेराबस्सी के रहने वाले हैं।

मनवीर ने बताया कि आरोपियों के पास डंडे और किरपानों जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद राहगीरों ने उसे खून से लथपथ हालत में संभाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पीड़ित ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, लेकिन हमले के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -