Loading...
- Advertisement -
HomePunjabBathindaPunjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाशों सहित ASI...

Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाशों सहित ASI घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब में लगातार पुलिस द्वारा बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। वहीं अब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिन शराब के ठेके पर लूट मामले पुलिस को जानकारी मिली कि परस राम नगर में कुछ लोग बैठे हुए हैं। उक्त व्यक्ति ठेके से लूट मामले के आरोपी हो सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस ने जब उन लोगों का नाम पूछा तो उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।

आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ-1 का एएसआई सुखप्रीत सिंह घायल हो गया। एएसआई के टांग पर गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। वहीं नाके पर 3 आरोपियों को आता देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के ऊपर दोबारा से फायर कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से 2 आरोपी जख्मी हो गए हैं। दोनों की टांगों पर गोली लगी है। वहीं तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले में एक और अलग से एफआईआर दर्ज की है। घायल लुटेरों की पहचान अमरजीत सिंह, राजीव और राहुल के रूप में हुई है। घायल एएसआई को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार भुच्चो मंडी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में पेप्सी नामक व्यक्ति शामिल था। उसे गिरफ्तार करने के लिए सुखप्रीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल छापेमारी करने गया। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page