Punjab Govt AD
HomePunjabMogaPunjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पुलिस और बदमाश में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के गोली लगने से वह ढेर हो गया। जिसे पुलिस ने मौके पर ही अपनी हिरासत में ले लिया। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश अमन ने अपने साथी नरेंद्र सिंह के साथ 12 फरवरी को मोगा जिले के गांव डाला में एक एनआरआई ब्लोर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की थी।

वह इस समय गांव रामूवाला हरचोके में है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम आज सुबह उसको गिरफ्तार करने गई तो वह एक खेत की मोटर के पास खड़ा था। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी लेने के लिए गाड़ी रोकी तो उसने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, वहीं पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव के लिए फायरिंग की ओर एक फायर उसकी टांग पर लगा। जिससे वह जख्मी हो गया।

वहीं पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया है। आरोपी अमन और नरेंद्र सिंह दोनों ही जिला फाजिल्का के गांव टिवाना के रहने वाले है और विदेश में बैठे किसी बदमाश के लिए काम करते है। उसके कहने पर ही दोनों ने 12 फरवरी को इस घटना को अंजाम दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -