2 दिन पहले पहले डंप पर लगी थी आग
बठिंडाः पंजाब में लगातार पराली, गेंहू और नाड़ में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बठिंडा के उपमंडल तलवंडी साबो से पराली की गांठों से दूसरे डंप में आग लग गई। इस दौरान गांव नथेहा में लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले गांव के पास लगे 10 एकड़ क्षेत्र में पराली के गांठों के डंप में आग लग चुकी है, जिसे लगभग 2 दिनों में दमकल विभाग की गाड़ियों और आम लोगों ने मिलकर बुझाया था। लेकिन अब दूसरे डंप में आग लग गई। अगर यह जल्दी नहीं बुझी तो बड़े नुकसान हो सकते हैं, क्योंकि इसी पास बायोगैस प्लांट स्थित है।
