Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: Paint Factory में लगी आग; धमाकों से सहमे लोग, 2...

Punjab News: Paint Factory में लगी आग; धमाकों से सहमे लोग, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मौक पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां, आग बुझाने का काम जारी

अमृतसरः अनगढ़ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में पेंट और केमिकल रखा हुआ था। जिससे कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। मौके पर इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों की दी।

एडीसी मेजर अमित सरीन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनगढ़ इलाके में एक पेंट फैक्ट्री में आग लगी है। फैक्ट्री के अंदर केमिकल रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई है। लगभग 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। जल्द ही आग बुझाने के बाद जांच की जाएगी कि आग लगने का कारण क्या था। आग लगने से झूलसने के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस ने एम्बुलेंस आदि भी मंगाई है, लेकिन फिलहाल कोई अधिकारी बयान देने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -