Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में हुई गुंडागर्दी, गाड़ी रोककर...

Punjab News: कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में हुई गुंडागर्दी, गाड़ी रोककर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अजनाला के सरकारी कॉलेज के पास फिल्मी स्टाइल में गाड़ी रोककर कुछ युवकों द्वारा युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैं कि युवकों ने पहले गाड़ी को सामने लगाकर उसके रास्ते को रोक लिया। जिसके बाद दूसरी गाड़ी ने पीछे आकर रास्ता बंद कर दिया। फिर कुछ युवकों ने गाड़ी पर लाठियों और डंडों से हमला किया।

इस दौरान जान बचाकर भाग रहे युवक को काबू करके उस पर भी हमला किया गया। घटना में युवक वहीं ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजनाला के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम को युवकों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक समूह ने दूसरे समूह के युवकों को घेर कर मारपीट की, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर डंडों और तलवारों से हमला किया गया।

घायल युवक को पुलिस ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस थाना के एसएचओ ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लगभग 6 से 7 युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दूसरी ओर पीड़ित युवक रोबिंद्र दीप सिंह ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था, जब गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही दो गाड़ियों में से एक गाड़ी ने आगे आकर उसका रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरी गाड़ी ने पीछे से आकर उसके ऊपर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है, जो झगड़ा था उसमें समझौत हो चुका है, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी और उस पर हमला करते रहे। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और वे उसे छोड़कर भाग गए। अब पीड़ित व्यक्ति इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -