Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Nagpal Textile and Garments के दुकान मालिक और नौजवानों में...

Punjab News: Nagpal Textile and Garments के दुकान मालिक और नौजवानों में हुई मारपीट, उतरी पगड़ी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांधी नगर मार्केट में नागपाल टैक्स्टाइल एंड गारमेंट्स के दुकानदार और कर्मचारी के साथ लोगों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित ने पड़ोसी दुकानदार पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दे दी है।

शिकायत में दुकानदार किरणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि की उसकी दुकान पर बिट्टू नाम का एक लड़का काम करता है। वहीं बिट्टू का दोस्त उसके पड़ोस की दुकान पर पर काम करता है जोकि अक्सर बिट्टू को परेशान करता रहता है। दोनों में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दुकान के अन्य वर्करों के साथ मिलकर उनको छुड़वा दिया गया। अगले ने दिन उसने बिट्टू के दोस्त को लड़ाई का कारण पूछा तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके बाद दुकान के वर्करों ने उसको वहां से भगा दिया।

दुकानदार करणप्रीत का आरोप है कि दोपहर को आरोपियों ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ उनकी दुकान पर धावा बोल दिया। जिन्होंने उसके और दुकान मालिक सतीश कुमार के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी दाड़ी, पट्टी और पगड़ी उतार दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकानदार के साथ मारपीट की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -