HomePunjabAmritsarPunjab News: पिता ने 2 मासूम बच्चियों सहित निगली जहरीली वस्तु, तीनों...

Punjab News: पिता ने 2 मासूम बच्चियों सहित निगली जहरीली वस्तु, तीनों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गांव सहूरा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां गरीबी से परेशान होकर पिता ने 2 नाबालिग बच्चियों समेत जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय लवप्रीत सिंह, बेटी 8 वर्षीय जसप्रीत कौर और 6 वर्षीय बेटावीरपाल कौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अजीत सिंह ने बताया कि उनके भतीजे लवप्रीत सिंह ने 2 बेटियों सहित जहरीली वस्तु निगल ली।

अजीत सिंह ने कहा कि भतीजा नौकरी ना मिलने के कारण काफी परेशान चल रहा था। इस दौरान लवप्रीत सिंह ने पत्नी कुलदीप कौर को अटारी पर काम करने के लिए छोड़ आया। जिसके बाद घर लौटने पर लवप्रीत ने बेटी जसप्रीत कौर और वीरपाल कौर को जहरीली वस्तु दे दीं और उसके बाद उसने स्वयं भी जहरीली वस्तु निगल ली।

तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इन तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस संबंध में पुलिस चौकी कक्कड़ में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -