HomePunjabLudhianaPunjab News: दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे बाप-बेटे पर किया हमला,...

Punjab News: दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे बाप-बेटे पर किया हमला, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः कस्बा डोरागला में एक दुकान पर मोटरसाइकिल ठीक करवाने के दौरान बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में युवक आकाशदीप सिंह और उनके पिता अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मामला 3 महीने पहले आकाशदीप द्वारा प्रेम विवाह कराने से जुड़ा हुआ है। हमले के आरोपी उस प्रेम विवाह से नाराज़ लड़की के मामा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आकाशदीप के पिता अमरजीत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

वीडियो में घायल युवक आकाषदीप सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले पठानकोट की अदालत में कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के माता-पिता इस विवाह से सहमत हो गए थे, लेकिन लड़की के मामा और कुछ रिश्तेदार उन्हें धमकियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने दुकान पर खड़े आकाशदीप और उनके पिता पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आकाशदीप के पिता अमरजीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि आकाशदीप का इलाज सिविल अस्पताल गुरदासपुर में हो रहा है। आकाशदीप ने कहा कि पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आकाशदीप के पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अमरजीत सिंह की हालत काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि मौके पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने बताया कि यह एक लड़ाई का मामला है, जिसमें मरीज के सिर और बाजू पर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -