बठिंडाः जिले के गांव जीदा में धमाके से होने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को गुरप्रीत सिंह ने ऑनलाइन विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। जहां उक्त सामग्री से अचानक धमाका हो गया। धमाके में गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरप्रीत को उपचार के लिए हेलियस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस घटना के बाद शाम को जब पिता जगतार सिंह कमरे की सफाई कर रहे थे, तो उसी जगह दूसरा धमाका हो गया।
जिसके बाद हादसे में पिता जगतार सिंह भी घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक साइंस यूनिट की टीम को बुलाया। टीम ने घर को सील कर लिया है। जिसके स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वार मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियो में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
