Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: कैबिनेट मंत्री के दफ्तर के बाहर किसानों का धरना, SHO...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री के दफ्तर के बाहर किसानों का धरना, SHO खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब भर में विधायको और कैबिनेट मंत्रियों के घरों का किसानों द्वारा घेराव किया जा रहा है। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के दफ्तर के बाहर किसानों ने धरना लगा दिया। किसान नेताओं का कहना है कि 19 मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान नेताओं और प्रदर्शन पर बैठे किसानों के साथ हुई घटना को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा कि आज मोर्चे की काल पर मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। उनका कहना हैकि किसानों के सामान चोरी होने किसान नेताओं को 10 दिन जेलों में हिरासत लेने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी द्वारा किसानों के साथ मारपीट मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया जाना चाहिए। वहीं घनौर से विधायक गुरलाल को विधायक पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज 3 घंटे के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है, अगर सरकार ने उनकी बाते नहीं मानी तो संघर्ष को आने वाले समय में ओर तीखा किया जाएगा।

इंद्ररबीर सिंह कादिया ने कहाकि धरना लगाने को लेकर प्रशासन ने उन्हें मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना केंद्र के खिलाफ था। लेकिन 19 मार्च को हुई घटना को लेकर यह विरोध जताया जा रहा है। वहीं किसानों के सामान चोरी होने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन किसान नेता को थाना प्रभारी द्वारा पीटने के मामले में एक्शन नहीं लिया गया तो अगली रणनीति के तहत प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -