अमृतसर: भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने अपनी मांगों को लेकर 28 फरवरी को रेल रोकने का ऐलान किया था। इस संबंध मे जिला प्रशासन ने आज किसान नेता पलविंदर सिंह माहल व अन्य किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में NHAI द्वारा अव्यवस्थाओं और किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर चर्चा की गई। किसानों ने 10 मार्च पर चेतावनी देते हुए रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान भी किया है।
किसान नेता पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। जिसके मद्देनजर 3 मार्च को उपायुक्त के साथ एक और बैठक होने जा रही है, जिसमें किसानों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 10 मार्च को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा।
एडीसी जनरल ज्योति बाला ने बताया कि बैठक मे किसानों की मांगों को लेकर पर चर्चा की गई । डिप्टी कमिश्नर किसी जरूरी काम से चंडीगढ़ में हैं, जिसके चलते1 March को किसानो के साथ एक और बैठक रखी गई है।