Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नाकेबंदी के दौरान पकड़ा नकली पत्रकार, ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप

Jalandhar News: नाकेबंदी के दौरान पकड़ा नकली पत्रकार, ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिल्लौरः सोशल मीडिया पर लाइव होकर खद को चैनल का पत्रकार बताने वाले नकली पत्रकार को पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 2 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वह हिमाचल से तस्करी कर शराब पंजाब में महंगे दामों पर बेचता था। जब नकली पत्रकार को नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया तो उसने पुलिस पर पत्रकारिता की खूब धौंस जमाई। बाद में पता चला कि उक्त नकली पत्रकार ने शहर में लोगों को ब्लैकमेलिंग कर भी परेशान कर रखा था।

डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव कपूर की टीम ने अपरा-फिल्लौर मुख्य मार्ग पर नाका लगाया हुआ था, तभी एक्टिवा से आते हुए नकली पत्रकार को रोककर उसकी जांच करनी चाही तो पत्रकार का नकली आइडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह पत्रकार मनीश भार्गव है। इस दौरान उसके बैग से हिमाचल से तस्करी कर लाई गई दो पेटी अवैध शराब मिली।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसकी बलैकमेलिंग के शिकार लोग पुलिस थाने के बाहर इकट्‌ठे होने शुरू हो गए। स्थानीय तहसील कांप्लेक्स में काम करने वाले ज्यादातर लोगों ने बताया कि मुनीश बहुत बड़ा शातिर ब्लैकमेलर है। वह आए दिन अपनी टीम के साथ तहसील काप्लेक्स में आता था। इन सभी ने कपड़ों में गुप्त कैमरे छुपाए होते थे। वह पहले कहते कि बिना एनओसी वाली जगह की रजिस्ट्री करवानी है। खुद ही रजिस्ट्री करवाने के बदले रिश्वत की पेशकश करते तथा सारा कुछ रिकार्ड कर लेने के बाद वह दोबारा उनके पास आते और अपना पत्रकार का आइडी कार्ड दिखा कर उन्हें डरा धमका कर बलैक्मेल करते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page