परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लुधियानाः जिले के प्रीतम नगर में पिछले कुछ दिनों से लापता हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को अब तक लड़की का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी और लड़की के न मिलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। माता-पिता ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी बेटी वापस दिलाई जाए।
जानकारी मुताबिक, लुधियाना के प्रीतम नगर से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। घटना के बाद लड़की के पिता विनोद कुमार ने शिलू कुमार पर उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब इस घटना को करीब 10 से 12 दिन हो गए हैं परन्तु पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। परिवार ने पुलिस पर उनकी गुहार न सुनने के आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने बताया कि वह रोज थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
हम रोज 3 से 4 घंटे थाने के बाहर बैठ के जाते हैं लेकिन पुलिस की ओर से आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है। लड़की की मां कुंती देवी ने रोते हुए बताया कि उनकी लड़की ऐसी नहीं हैं कि अपनी मां को कुछ न बताए। उन्होंने कहा कि जरूर हमारी लड़की को कोई जबरदस्ती साथ ले गया है। इसलिए इस बात की तफ्दीश होनी चाहिए और हमें हमारी लड़की वापिस दिलवाई जाए। इस दौरान परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।
वहीं दूसरी और थाना इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि शीलू पर लड़की को भगाने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। उनके फोन भी ट्रेस पर लगाए हुए हैं। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।