अमृतसर। शहर के महलां बाइपास के पास लूट के आरोपियों और Amritsar Commissionerate Police के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से करीब 4 राउंड फायरिंग हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में लूट के आरोपी को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पंजाब के DGP Gaurav Yadav ने अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।
In a swift operation, Amritsar Commissionerate Police dismantled a gang involved in armed snatchings, arresting key members Gurpreet S and Vishal.
A lead revealed the location of a concealed firearm, and while being escorted to recover it, Vishal feigned illness, then drew a… pic.twitter.com/rcGn7l6giT
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 9, 2024
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पुलिस ने झबल निवासी विशाल को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूट के लिए महलां बाइपास के पास सड़क किनारे पिस्तौल छिपा रखी थी।
इसी आधार पर पुलिस विशाल को शनिवार शाम पिस्टल बरामद करने के लिए ले गई। विशाल ने बीमारी का बहाना बनाया, फिर छुपी हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली विशाल को भी लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है।