Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस और आतंकियों...

Punjab News: चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस और आतंकियों में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में लगातार आतंकियों द्वारा दहशत फैलाने को लेकर पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड से हमला किया जा रहा है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चौकी पर ग्रेनेड फैंकने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये वही आतंकी थे जिन्होंने कुछ दिन पहले अमृतसर बाईपास पर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पुलिस चौकी पर धमाका किया था। देर रात पुलिस की काबू किए आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ अमृतसर-एयरपोर्ट रोड पर बल-सचंदर गांव के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रिकवरी के लिए यहां लाई थी। इस दौरान उनमें से एक ने पुलिस की पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदेव कलां निवासी लवदीप और करणदीप और गांव मुकाम अजनाला निवासी बूटा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एके-47 और एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है। जिसे आतंकियों ने ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से मंगवाया था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जब तीनों आरोपियों को अमृतसर पुलिस गिरफ्तार कर बरामदगी के लिए ला रही थी, तो आरोपियों ने रास्ते में तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। इस दौरान उनमें से एक ने सदर के एएसआई गुरजीत सिंह की पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और इन आतंकियों को काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आतंकी घायल हो गए। उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने जानकारी दी कि पकड़े गए तीनों आरोपी गैंगस्टर से आतंकी बने हैप्पी पासियां के करीबी थे। आरोपी बूटा सिंह का भाई दुबई में पासियां का रूम-मेट था। तभी से ये एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया किया आरोपी पासियां इस आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए इन आरोपियों को पैसे दे रहा था। फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास चौकी पर भी हमले के समय आरोपियों को एक थैला दिया गया था। आरोपियों को बताया गया था कि जब ये थैला किसी सख्त जगह से टकराएगा तो धमाका करेगा। जिसके बाद आरोपियों ने सनसनी फैलाने के लिए ये धमाका किया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -